फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Vaccination: राजस्थान में HPV टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 7,720 बालिकाओं को लगा टीका

Wed, 15 Apr 2026 03:26 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में HPV टीकाकरण अभियान तेज हुआ। 2,795 सत्रों में 7,720 बालिकाओं को टीका लगाया गया। सरकार कवरेज बढ़ाने, दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान को और मजबूत करने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
जयपुर एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा HPV टीकाकरण अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगा है। अब तक राज्य में 2,795 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 14 वर्ष आयु वर्ग की 7,720 बालिकाओं को टीका लगाया गया है।

हाल ही में नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक जोगाराम की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने शुरुआती प्रगति को सकारात्मक बताया, लेकिन साथ ही लक्ष्य के मुकाबले कवरेज बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें U-WIN डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और विशेष सत्रों के जरिए HPV वैक्सीन दी जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan: '80% से ज्यादा चुनावी वादे पूरे', मदन राठौड़ का बड़ा बयान, रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर विपक्ष को घेरा

डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि वैश्विक स्तर पर 99% से अधिक सर्वाइकल कैंसर के मामले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण से जुड़े होते हैं, इसलिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। वहीं डॉ. रघुराज सिंह ने कहा कि अब फोकस कवरेज गैप को कम करने, वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट दूर करने और स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए अंतिम छोर तक पहुंच बनाने पर है। आने वाले चरण में राज्य सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं तक टीकाकरण पहुंचाना है, ताकि सर्वाइकल कैंसर के खतरे को प्रभावी तरीके से कम किया जा सके।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें