फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Heatwave Alert: आग उगलने लगी धोरों की धरती; 17 अप्रैल से हीटवेव को लेकर बड़ा अलर्ट

Wed, 15 Apr 2026 07:21 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों को लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री के स्तर को छू सकता है। जाने आने वाले दिनों में मौसम का हाल इस रिपोर्ट में-
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी ने अब तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव का असर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी और पश्चिमी इलाकों में लू चलने की शुरुआत हो चुकी है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर में हीटवेव और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है। इस दौरान बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में हीव वेव्स चलेंगी।

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा और तेज धूप ने दिन के तापमान को तेजी से बढ़ाया। पश्चिमी राजस्थान सबसे ज्यादा तप रहा है। बाड़मेर में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर और चूरू में भी तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चित्तौड़गढ़ समेत कई अन्य जिलों में भी गर्मी का असर 40 डिग्री सेल्सियस के पार देखने को मिला। हालांकि, सीकर, झुंझुनूं और अलवर के कुछ क्षेत्रों में शाम के समय हल्के बादल छाने और हवा चलने से थोड़ी राहत मिली। नागौर में भी शाम को आंशिक बादल देखने को मिले।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का उबाल: वेतन बढ़ाने और व्यवहार सुधार की मांग; सुरक्षा के बीच धरना जारी

कुल मिलाकर, अगले 3 से 4 दिनों में राजस्थान में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ेगी। इस दौरान  दिन का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस  के आसपास पहुंच सकता है और पश्चिमी जिलों में लू का प्रभाव और तीव्र होगा। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा। अजमेर 38.1/21.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा 38.8/19.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर 39.2/18.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर 38.8/23 डिग्री सेल्सियस, पिलानी 39.3/19.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर 38/20.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा 41.5/20.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ 40.8/23.6 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 38.6/19.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर 41.6/25 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर 40.5/24.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर 39.2/24 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर 39.8/26 डिग्री सेल्सियस, चूरू 40.5/22.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर 39.6/20.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर 37.6/24 डिग्री सेल्सियस, जालोर 37.3/25.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही 35.4/19.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर 35.5/17.6 डिग्री सेल्सियस, करौली 38.7/17.4 डिग्री सेल्सियस, दौसा 39.4/17.2 डिग्री सेल्सियस, प्रतापगढ़ 37.3/21.7 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं 38/22.9 डिग्री सेल्सियस और पाली 36.1/23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें