फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डिवाइडर तोड़कर ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मारी,  दोनों के चालक जिंदा जले

Fri, 23 Jun 2023 11:45 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान में भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर जिंदा जल गए। खलासी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा से अजमेर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। नतीजा यह हुआ कि दोनों के ड्राइवर जिंदा जल गए। 

विज्ञापन


मामला भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-79 पर स्थित गुलाबपुरा 27 मिल तिराहे के पास का है। एक ट्रक डिवाइडर तोड़कर सामने आ रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक ट्रक के डीजल की टंकी फट गई। तुरंत ही दोनों ट्रक में आग लग गई। यह सब इतना तेजी से हुआ कि ड्राइवरों को निकलने का वक्त ही नहीं मिला। दोनों ही ड्राइवरों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी के खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद दोनों तरफ जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू करवाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें