फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बारिश ने पशुपालक के सपनों पर फेरा पानी, 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत; पक्की दीवार ढहने से हुआ हादसा

Sat, 07 Sep 2024 01:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: राजस्थान के अजमेर जिले में बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। बीते दिन हुई बारिश के बाद अजमेर शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं शहर के कई इलाके जलमग्न है तो वहीं आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
22 भेड़ों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। बीते दिन हुई बारिश के बाद अजमेर शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं शहर के कई इलाके जलमग्न है तो वहीं आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से किसानों की फसले पूरी तरीके से चौपट हो गई है तो वही बारिश से उनके पशुओं की भी जान ले ली है।
विज्ञापन


अजमेर जिले के निकटवर्ती अरांई गोठियाना गांव में देर रात ढ़ाई बजे तेज बारिश से पक्की दिवार ढहने से बाड़े में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक लालाराम प्रजापत ने बताया कि देर रात तेज बारिश से पक्की दीवार ढहने से बाड़े में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे-तैसे कर दिवार के पत्थरों को हटाकर अन्य भेड़ों को बचाया गया। काफी भेड़ों की हालत नाजुक हैं।

पशुपालक ने सरपंच पुखराज कलवार और वार्ड पंच प्रतिनिधि ताज मोहम्मद को अवगत कराया, जिसपर सरपंच और वार्ड पंच ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पटवारी, पुलिस थाना बोराड़ा और डॉक्टर को दी। सरपंच ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बद्री प्रजापत, गोपाल प्रजापत, नोरत सोनी, प्रहलाद शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें