फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: हादसे में रेल कर्मचारी की मौत से नाराज साथियों का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 26 Feb 2022 06:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

 रेलवे कैरिज कारखाने में शुक्रवार को कोच शटिंग करते समय हादसा हो गया। इस हादसे में कारखाने में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के रेलवे कैरिज कारखाने में शुक्रवार देर रात कोच शटिंग करते समय हादसा हो गया। हादसे में कारखाने में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवना कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात रेलवे के कैरिज कारखाने में काम चल रहा था। इस दौरान कारखाने में कोच को शंटिंग करते समय जिला सीकर नीमका थाना निवासी सुरेंद्र का सिर बीच में आ गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी आनन-फानन में घायल सुरेंद्र को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात मृतक के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। अलवर गेट थाना पुलिस कैरिज कारखाने में हुए हादसे को लेकर जांच में जुटी है। 

कारखाने में हुए हादसे में कर्मचारी की मौत को लेकर शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने कैरिज कारखाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हादसे में हुई मौत की जांच और मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें