फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: विधवा के घर में दिनदहाड़े चोरी, जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Sun, 20 Feb 2022 07:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक विधवा के घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विधवा की शिकायत पर पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी जिले में चोरों के हौंसलें कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला नगर क्षेत्र के श्याम नगर तेलियों की बगीची फायसागर रोड स्थित काली माता मंदिर गली नम्बर दो का है। यहां रहने वाली सुधा जोशी के घर में रविवार सुबह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। विधवा सुधा जोशी के घर में जेवर और नकदी चुराने की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर तेलियों की बगीची फायसागर रोड स्थित काली माता मंदिर गली नम्बर दो में सुधा जोशी का घर है। वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। रविवार लगभग सुबह 8 बजे वह खाना बनाने के लिए जब काम पर चली गई। घटना के समय घर पर उसके दो बेटे और बेटी थी। बेटी जब बाजार से वापस आई तो घर में रखे जेवर और नकदी गायब मिला।

पीड़ित विधवा ने बताया कि डिब्बे में 15 ग्राम का एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी सोने की लोंग, एक सोने की बाली, एक सोने की नाक की लोंग, एक रुद्राक्ष माला, 15 हजार रुपए नकद, 350 ग्राम चांदी, 12 चांदी के सिक्के, एक लौटा व चांदी का भगवान का दीपक था, जिन्हें चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोरी की यह घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन युवक घर में पीछे के गेट से घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइक पर बैठकर निकल गए।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें