फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: केकड़ी में शादी में शामिल होने भीलवाड़ा गया था परिवार, पीछे से घर से लापता हुई युवती

Wed, 18 Nov 2026 02:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। घर से सोने-चांदी के जेवर और 40 से 45 हजार रुपये भी गायब मिले हैं।

 

विज्ञापन
पुलिस थाना केकड़ी शहर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी शहर की एक आवासीय कॉलोनी से युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, परिवादिया 16 नवंबर को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे अपने पति के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने भीलवाड़ा गई थी। वह अपनी पुत्री को घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के पास छोड़कर गई थी।

बिना बताए घर से निकली युवती

विज्ञापन

परिवादिया के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर परिवादिया और उसका पति रात करीब 10 से 10:30 बजे भीलवाड़ा से केकड़ी पहुंचे।

पढ़ें: कनिष्ठ अभियंता भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पदों पर होगा चयन

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ ही अन्य संभावित स्थानों पर भी पता किया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान रात करीब 2 बजे बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास तलाश करते समय परिजनों की मुलाकात एक अन्य परिवार से हुई। यह परिवार भी अपने बेटे के लापता होने की तलाश कर रहा था।

घर से जेवर और 40 से 45 हजार रुपये भी गायब

विज्ञापन

परिवादिया के देवर को जानकारी मिली कि उक्त परिवार का बेटा भी उसी समय से घर नहीं लौटा है। इस आधार पर परिवादिया ने आशंका जताई कि युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि घर के लोहे के बक्से में रखे सोने की बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछुड़ी और करीब 40 से 45 हजार रुपये भी गायब हैं। परिजनों ने युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें