फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मां ने खांसी और बुखार की दवा बताकर दो बेटियों को दिया जहर, फिर खुद भी किया सेवन, दो मौत से मचा कोहराम

Tue, 14 Feb 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एक बेटी ने दवा खाने से मना कर दिया था, जबकि दो बेटियों ने दवा के नाम पर जहर खा लिया। कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में गृहकलेश के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ को खांसी और बुखार की दवाई बताकर दो बेटियों को खिला दी, जबकि एक बेटी ने दवाई खाने से इंकार कर दिया। उसने भी जहर का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान विवाहिता सहित एक बेटी की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव आजल निवासी विवाहिता नीरज देवी (35) पत्नी उदयवीर सिंह ने सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद बेटी ज्योति और गुंजन को खांसी व बुखार की दवाई बताकर खिला दी। बेटी जिया ने दवाई को खाने से मना कर दिया। एक घंटे बाद जब विवाहिता सहित दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं, तो परिजनों को लगा की तबीयत खराब हो गई है। 

परिजनों ने विवाहिता सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे विवाहिता और 6 वर्षीय बेटी गुंजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस बारे में चौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला और एक लड़की की मौत हुई है। मामले में पीड़ित पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें