फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न, सड़क पर आया आनासागर झील का पानी, लोग हुए परेशान

Fri, 06 Sep 2024 01:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन भी अधिक पानी के कारण बंद हो गए। ऐसे में लोग अपने वाहनों को धक्का मारते हुए नजर आए।  
विज्ञापन
सड़क पर भरा अनासागर झील का पानी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। बारिश के कारण शहर की ऐतिहासिक आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई और उसका पानी सड़क पर निकल आया। जिससे शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर के दोनों साइड की सड़कों पर जल भराव हो गया।
विज्ञापन


जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन भी अधिक पानी के कारण बंद हो गए। ऐसे में लोग अपने वाहनों को धक्का मारते हुए नजर आए। तेज बारिश से शहर के अन्य इलाके भी पानी में डूबे हुए हैं। आनासागर झील ओवरफ्लो होने के कारण लोग इसका आनंद उठाने के लिए सड़कों पर पानी के बीच में ढोल की थाप पर नाचते हुए लुफ्त भी नजर आए।

पिछली बार हुई बारिश से आनासागर झील ओवरफ्लो होने के चलते उसके गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी। लेकिन, एक बार फिर हुई तेज बारिश के बाद आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई और उसका पानी सड़कों पर आ गया । शहर की जयपुर रोड, सूचना केंद्र चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, सावित्री कॉलेज मार्ग समेत अन्य इलाकों की सड़कें भी पानी में डूबी नजर आई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें