दरगाह पर जियारत करती ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
23 साल पहले अजमेर आईं थी ममता बनर्जी
ममता बनर्जी की यात्रा को लेकर अजमेर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम किए गए थे। इससे पहले ममता बनर्जी 1999 में गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए आई थी, उस समय ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बहुत राजस्थानी बसते हैं। वहां सब राजस्थानी मिलजुल कर रहते हैं। आज अजमेर दरगाह में जियारत और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर दर्शन के लिए आई हूं।
टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं इस घटनाक्रम की निंदा करती हूं। साकेत गोखले बीमार हालत में हैं। सोमवार की रात जब वह दिल्ली से जयपुर पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रात में ही उन्हें जयपुर से अहमदाबाद ले जाया गया। केवल एक ट्वीट को निंदा मानते हुए गिरफ्तार करना बेहद दुखद है। हमारे खिलाफ तो रोजाना पता नहीं कितने ट्वीट होते हैं। अगर साइबर पुलिस को कुछ लगता है तो वह देखना चाहिए लेकिन मैं इस गिरफ्तारी और बीजेपी नेताओं की निंदा करती हूं। बीजेपी ये बदले की भावना से कर रही है।