फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB-3: नोटिस पर पेश नहीं हुए अक्षय कुमार और अरशद वारसी, कोर्ट ने दिया एक और मौका, अब कल होगी सुनवाई

Tue, 07 May 2024 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

फिल्म Jolly LLB-3 की शूटिंग में कोर्ट और वकीलों की छवि धूमिल करने को लेकर  अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौड़ ने कोर्ट में परिवाद दायर किया हुआ है।
विज्ञापन
अजमेर में Jolly LLB-3 का शूटिंग सेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में इन दिनों चल रही Jolly LLB-3 की शूटिंग में वकीलों की छवि खराब करने को लेकर अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौड़ ने सोमवार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर अजमेर में परिवाद दायर किया था।

विज्ञापन


परिवार में शूटिंग के दौरान जज और वकीलों की छवि खराब करने, नियम विरुद्ध फिल्म की शूटिंग करने और आपत्तिजनक डायलॉग को लेकर शिकायत की गई है। इस शिकायत में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, प्रोड्यूसर सुभाष कपूर, अजमेर डीआरएम ऑफिस महाप्रबंधक राजीव धनखड़, अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित और सिविल लाइंस SHO छोटू लाल के नाम शामिल हैं।

जॉली एलएलबी-3 को लेकर पेश किए परिवाद में आज सुनवाई हुई। इसमें 6 लोगों को नोटिस जारी हुए थे। इसमें कलेक्टर भारती दीक्षित, अजमेर डीआरएम ऑफिस महाप्रबंधक धनखड़, और सिविल लाइन्स थानाधिकारी छोटू लाल तो आ गए, लेकिन अक्षय कुमार, अरशद वारसी और प्रोड्यूसर सुभाष कपूर नहीं आए। इसके बाद सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर अजमेर शहर यश बिश्नोई ने शूटिंग एरिया में नोटिस लगाने के आदेश दिए हैं। मामले को लेकर अब कल बुधवार को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


एडवोकेट विवेक पाराशर ने बताया कि Jolly LLB-3 फिल्म के मामले में जज यश बिश्नोई की कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। अक्षय कुमार, अरशद वारसी, फिल्म प्रोड्यूसर सहित 6 जनों को नोटिस जारी किए थे। कोर्ट की ओर से भेजे गए नोटिस को फिल्म शूटिंग के एक प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने रिसीव किया था। उस रिसीविंग को कोर्ट ने खारिज कर दिया। नोटिस को व्यक्तिगत ही सभी को लेना था। मंगलवार को न्यायालय ने अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म प्रोड्यूसर को एक अवसर देते हुए दोबारा नोटिस जारी किए हैं। साथ ही डीआरएम कार्यालय और प्रताप पैलेस में नोटिस चस्पा करने के आदेश जारी किए हैं। नोटिस चस्पा होने के बाद कल मामले में वापस सुनवाई होगी। 

मामले में बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंदभान राठौड़ ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही जज यश बिश्नोई ने नोटिस दिए थे। जिसमें से डीआरएम, जिला कलेक्टर और सिविल लाइन थाना प्रभारी की ओर से वकील कोर्ट में पेश हुए और अपना पक्ष रखा। अधिवक्ता ने बताया कि जब कोर्ट की ओर से अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म प्रोड्यूसर को नोटिस भेजे गए थे, तभी डीआरएम कार्यालय में प्रोडक्शन मैनेजर राहुल जायसवाल वहां पर मिले और उन्होंने अपने बाउंसर के साथ कोर्ट के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। बाद में उसने खुद को अधिकृत बताते हुए नोटिस रिसीव किया। इसके बाद आज अजमेर के डीआरएम ऑफिस में चल रही Jolly LLB-3 की शूटिंग स्थल पर कोर्ट के द्वारा भेजे गए नोटिस चस्पा किये गए, जहां पहुंचे वकीलों और वहां मौजूद बाउंसर और आरपीएफ स्टॉफ के बीच वकीलों के साथ गर्म गर्मी भी हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें