फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मकान मालिक-किराएदार विवाद ने लिया हिंसक रूप, खादिम की फायरिंग में नाबालिग छात्र गंभीर घायल

Wed, 01 Apr 2026 09:53 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मकान मालिक-किराएदार विवाद हिंसक हो गया, जिसमें खादिम द्वारा की गई फायरिंग से 16 वर्षीय छात्र गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल नाबालिग छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक मामूली मकान मालिक-किराएदार विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हालात बेकाबू हो गए और घटना ने गंभीर मोड़ ले लिया।

विज्ञापन

 
फायरिंग से मचा हड़कंप, छात्र को लगी गोली
विवाद के बीच दरगाह से जुड़े खादिम गुलरेज चिश्ती ने गुस्से में आकर पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक 16 वर्षीय छात्र के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
 
घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में छात्र की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- 'नौकरी-मुआवजा बाद में, पहले मौत का बदला मौत': रिटायर्ड फौजी की हत्या पर छलका बेटी का दर्द, देखें वीडियो
 
यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी इलाके में हुई, जो रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी खादिम गुलरेज चिश्ती को मौके से ही हिरासत में ले लिया। फायरिंग और झगड़े की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
 
प्रारंभिक जांच में सामने आया विवाद का कारण
सिविल लाइंस थानाधिकारी शंभू सिंह शेखावत के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक छात्र को गोली लगी है। मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ था, जो बाद में हिंसा में बदल गया।
विज्ञापन

 
मामले की जांच जारी
पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें