फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन, बैरिकेट्स पर चढ़े, पुलिस से हुई झड़प

Fri, 20 Sep 2024 01:32 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योतिबा फुले स्मारक पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए अजमेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। जहां, उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन
1 of 3
अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी के चलते देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। शुक्रवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

2 of 3
पुलिस से बहस करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योतिबा फुले स्मारक पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए अजमेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। जहां, उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में जाने के लिए पुलिस से बहस करते नजर आए, वे पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स पर चढ़ गए। इस कारण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद वे जिला कलेक्टर के चेंबर के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर की जा रही बयानबाजी शर्मनाक है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। रलावता ने राहुल गांधी को सुरक्षा देने और भाजपा नेताओं से माफी की भी मांग की। प्रदर्शन में कई प्रमुख कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें विजय जैन, द्रौपदी कोली, महेंद्र सिंह रलावता, रामचंद्र चौधरी, राजकुमार जयपाल, हुमायूं खान, और अन्य शामिल थे। इस दौरान पुलिस का भारी बंदोबस्त भी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें