यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कांग्रेस पार्टी के अजमेर जिले की नसीराबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब की आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव समन्वयक नियुक्त किया है l
गुर्जर ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय अपनी सर्वोत्तम क्षमता से पार्टी के कार्यक्रमों को लागू करेंगे और साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में युवाओं को एकजुट करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूँगा ।
शिव प्रकाश गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में देश के युवाओं के लिए कोई कार्य नहीं किए हैं, देश में लगातार गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में जनता ने देने की ठानी है और यही वजह है कि इस बार भाजपा से ज्यादा सीटे इंडिया गठबंधन को मिलेगी।