निमंत्रण पत्र के साथ अजमेर शहर युवा कांग्रेस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
सोमवार को नानकी पैलेस नगरा में अजमेर शहर युवा कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर आगमन पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर कार्यक्रम की सूचना प्राप्त हुई। इसको देखते हुए अजमेर शहर युवा कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजा है। ये निमंत्रण राजस्थान सरकार के चल रहे महंगाई राहत कैंप में पधारने के लिए है। अजमेर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को सादर आमंत्रित किया है।
पत्र में की ये मांग
मल्होत्रा ने कहा कि अजमेर युवा कांग्रेस आपसे निवेदन करती है कि जिस तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में राजस्थान की जनता को महंगाई की मार से बचाते हुए महंगाई राहत कैंप में 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचा रहे हैं, उसी तरह आप भी प्रधानमंत्री होने के नाते इस मॉड्यूल को देखते हुए पूरे देश की जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र अति शीघ्र इस तरह के कैंप का आयोजन करें। इससे देश की जनता को बढ़ती महंगाई से लाभ मिले। ऐसा युवा कांग्रेस आपसे अनुरोध करती है।
इस मौके पर अजमेर शहर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यासिर चिश्ती, पवन ओड, सुनील लारा, अकबर हुसैन, शीतल जोनवाल, शोएब अख्तर, इलियास खान, सत्या लखन, खुश टाक, अख्तर कुरेशी, पायल जैन, जितेंद्र मोटवानी, सर्वेश्वर शैली, राजकुमार बाकोलिया, ओम प्रकाश मंडावरा, धीरज खोरवाल, भूपेंद्र पल, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।