फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Weather: सावन की पहली बारिश लेकर आए बदरा, आधा घंटा हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत

Mon, 22 Jul 2024 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आधे घंटे की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से लोग भयंकर उमस की मार झेल रहे थे। वहीं सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अजमेर में सावन की पहली बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में सोमवार को सावन की पहली बारिश हुई। लंबे समय से उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली। सावन के सोमवार पर करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया। वहीं अजमेर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार पर अजमेर में जमकर बादल बरसे और शहरवासियों को ठंडक का अहसास हुआ। अजमेर शहर में करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर जल भराव की स्थिति हो गई। शहर के सावित्री कॉलेज के बाहर सड़क पर बरसात का पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के पानी से निकलने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को मशक्कत करनी पड़ी। जल भराव के कारण जाम की स्थिति भी पैदा हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें