फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : यूट्यूबर से मिलने हजारों किमी दूर से अजमेर पहुंचे दो बच्चे, पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया

Mon, 22 Jul 2024 09:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जिले के एक यूट्यूबर की दीवानगी का आलम देखिये कि हजारों किमी दूर कर्नाटक से दो नाबालिग बच्चे उससे मिलने अजमेर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को दस्तयाब कर चाइल्ड हेल्पलाइन अजमेर के सुपुर्द कर परिजनों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
यूट्यूबर दिलराज रावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के ग्राम बढ़लिया में रहने वाले यूट्यूबर दिलराज की दीवानगी का आलम ऐसा है कि उससे मिलने के लिए दो बच्चे अपना घर छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर कर्नाटक से अजमेर आ गए और यूट्यूबर से मिलने के लिए उसके गांव जा पहुंचे। आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि कर्नाटक के कमल नगर थाना जिला बीघर से दो नाबालिग बच्चों के अजमेर में होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर टीम का गठन कर पुलिस ने दोनों बच्चों के मोबाइल टॉवर लोकेशन की आधार पर तलाश शुरू की और नाबालिगों को यूट्यूबर दिलराज रावत (मिस्टर इंडियन हैकर) के गांव बढ़लिया में होना पाया। ये दोनों बच्चे यूट्यूबर दिलराज के गांव स्थित उसके फार्म हाउस के बाहर खड़े नजर आए, जिस पर पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन अजमेर से संपर्क कर काउंसलर प्रेमनारायण गर्ग को मौके पर बुलाकर बच्चों की देखभाल के लिए उनके सुपुर्द किया। बच्चों ने बताया कि वे यूट्यूबर दिलराज रावत (मिस्टर इंडियन हैकर) से मिलने के लिए अजमेर आए थे और उनसे मिलने के लिए उनके फार्म के बाहर खड़े थे। 

पुलिस ने दोनों नाबालिग बालकों के परिजनों के मोबाइल पर संपर्क किया और उनकी बात करवाई। थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति सदस्य रूपेश कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों बच्चों को चंचल केयर होम में भिजवाया गया, जहां से दोनों बच्चों के परिजनों के अजमेर पहुंचने पर उनके सुपुर्द किया जाएगा। आपको बता दें कि मिस्टर हैकर के नाम से मशहूर यूट्यूबर दिलराज रावत के सोशल मीडिया अकाउंट पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें