फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, फ्लाइट स्कूल के उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री

Sun, 04 Aug 2024 09:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज किशनगढ़ में नवस्थापित फ्लाइट स्कूल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक और जालौर सांसद लुम्बाराम चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर जिले के किशनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अव्यान्ना एविएशन अकादमी के नवस्थापित फ्लाइट स्कूल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। किशनगढ़ में फ्लाइट स्कूल की शुरुआत होना प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं के तहत स्किल इंडिया एवं व्यावसायिक शिक्षा में देश के युवाओं को निपुण करने का ही उदाहरण है।

विज्ञापन


समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि हमारे युवा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत हुनर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नए-नए स्टार्ट अप चालू करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया। प्रधानमंत्री का यह अभियान 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें