फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर चालक के साथ मारपीट व हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 07:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि होटल कर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाया, लेकिन गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने 19 मई को मांगलियावास थाने में मामला दर्ज करवाया। इस संबंध में थाना मांगलियावास पर प्रकरण संख्या 122/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक के साथ मारपीट कर हत्या करने के मामले में अजमेर ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और उप अधीक्षक रामचंद्र चौधरी के पर्यवेक्षण में की गई। प्रकरण की जांच पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

विज्ञापन


क्या था मामला
घटना 15 और 16 मई 2025 की मध्यरात्रि की है, जब एक ट्रेलर चालक कोटपूतली से कंटेनर भरकर ब्यावर की ओर जा रहा था। तबीजी गांव के पास एक पिकअप व मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और मकरेड़ा तिराहे के पास चौधरी होटल के सामने ट्रेलर को रोक लिया। आरोपियों ने ट्रेलर के शीशे तोड़ दिए और चालक को नीचे उतारकर जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में उसकी पसलियां टूट गईं और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

होटल कर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाया, लेकिन गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने 19 मई को मांगलियावास थाने में मामला दर्ज करवाया। इस संबंध में थाना मांगलियावास पर प्रकरण संख्या 122/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मुख्य आरोपी शिवराज सिंह सहित अन्य की पहचान की। 25 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवराज सिंह, रोहित गुर्जर और सत्यप्रकाश को मांगलियावास क्षेत्र से दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें बी.एन.एस. 2023 की धारा 115(2), 126(2), 3(5), 103(1), 324(4) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पढ़ें: युवक के अपहरण, मारपीट और वीडियो वायरल करने का मामला, आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड

गिरफ्तार आरोपियों में  शिवराज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (25 वर्ष), निवासी शिवनाथपुरा, हाल निवासी हटूंडी का बाड़िया, रोहित गुर्जर पुत्र भागचंद गुर्जर (21 वर्ष), निवासी तबीजी
विज्ञापन

सत्यप्रकाश पुत्र श्रीपाल (25 वर्ष), निवासी तबीजी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व पिकअप वाहन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। साथ ही, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा, हेड कांस्टेबल गणेशराम, कांस्टेबल प्रकाश, राजेंद्र और जोराराम शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें