फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती, लाखों की नगदी पकड़ी

Tue, 24 Oct 2023 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर में विधानसभा चुनाव में अवैध मादक पदार्थ, कैश व अन्य वस्तुओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली थाना पुलिस की ओर से बजरंगगढ़ चौराहे पर नाकाबंदी की गई। चेकिंग के वक्त एक कार से तलाशी में 16 लाख 51 हजार 20 रुपए जब्त किए गए।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में बजरंगगढ़ चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से तलाशी के वक्त 16 लाख 51 हजार 20 रुपए जब्त किए गए। कार में सवार व्यापारी थावरदास गुरनानी व दीपक गुरनानी कवंडसपुरा से वैशाली नगर स्थित घर जा रहे थे।

विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने रकम के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। कोतवाली थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त की गई राशि के बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी गई है। इधर कार्रवाई में सीओ ऑफिस से एएसआई सतपाल, हेड कांस्टेबल गोपाल गौड़, कांस्टेबल सीताराम मीणा शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई में 2 लाख 84 हजार रुपये जब्त

विधानसभा चुनाव में आचार संहिता की पालना में सिविल लाइन पुलिस थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के समय टीटीई कॉलेज के सामने एक कार को रुकवाया। उसमें सवार लोगों की चेकिंग की गई। कार में बैठी पाली जिले
विज्ञापन

की चंदा देवी के पास से 2 लाख 84 हजार रुपये बरामद हुए। उक्त राशि को लेकर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। तत्पश्चात राशि को धारा 102 सीआरपीसी के तहत बतौर वजह सबूत जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें