फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शादी के अगले दिन दुल्हन ने की आत्महत्या, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jul 2024 08:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शादी के अगले ही दिन नवविवाहिता दोपहर को छत से अचानक कूद गई। घटना के बाद परिजनों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी में एक नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जयपुर निवासी मृतका कोमल शर्मा की रविवार को ही शादी हुई थी और सोमवार वह अपने ससुराल आई थी। 

विज्ञापन


दोपहर को वह छत से अचानक कूद गई। घटना के बाद परिजनों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के की खबर लगते ही उत्तर सीओ रूद्र प्रकाश और थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिजनों से पूछताछ की।

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि जयपुर की 32 वर्षीय कोमल शर्मा की कल अजमेर के सिटी प्राइड गार्डन में बीके कॉल नगर की गोकुल धाम सोसायटी निवासी 32 वर्षीय रौनक बंसल के साथ शादी हुई थी। दोपहर को कोमल छत पर गई और अचानक से अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे के बाद उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी मृतका के परिवारजनों को दे दी गई है। कल मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें