फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पुष्कर के माधुपुरा गांव में पैंथर की दशहत; अब तक 15 से ज्यादा पशुओं को बनाया शिकार

Mon, 13 May 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार जारी है और अब तक लगभग 15 से ज्यादा मवेशियों को अपना शिकार बन चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि जल्द ही कारगर उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
रात में टहलता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के कई रिहायशी इलाकों में हाल ही में पैंथर (तेंदुए) की चहलकदमी की कई खबरें सामने आई। क्षेत्र में लगातार पैंथर देखे जाने की सूचना के बाद से दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


दरअसल में लगातार घट रहे जंगलों और भोजन की कमी के चलते वन्य जीव आबादी में विचरण कर रहे हैं। ये पारिस्थितिकी तंत्र के बिगड़ने और वन विभाग, पुलिस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है। इससे वन्य जीवों के साथ-साथ आमजन के जीवन को भी खतरा है। 
 

विज्ञापन

तेंदुए के हमले में बछड़े की मौत की जानकारी देता पशु पालक। - फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात्रि माधुपुरा बूढ़ा पुष्कर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने देर रात तेंदुए का मूवमेंट देखा। तेंदुए ने गाय के एक बछड़े को अपना शिकार बनाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार जारी है और अब तक लगभग 15 से ज्यादा मवेशियों को अपना शिकार बन चुका है। उक्त सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। 

हालांकि तेंदुए की मूवमेंट की सूचना से क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। क्षेत्र वासियों का कहना था कि क्षेत्र में पैंथर तेंदुए के मूवमेंट से आमजन में भय का माहौल है। सभी घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि जल्द ही कारगर उपाय करने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें