फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: जम्मू में हुए आतंकी हमले पर अजमेर दरगाह प्रमुख ने कहा- यह इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य

Mon, 10 Jun 2024 01:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में बचे हुए आतंकवाद को जड़ से खत्म करें।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह प्रमुख हजरत दीवान सैयद जैनुल आबेदीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख हजरत दीवान सैयद जैनुल आबेदीन ने जम्मू में रियासी जिले के शिवखोड़ी से दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए कहा कि यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। हादसे का शिकार हुए लोगों में औरतें, बच्चे और बुजुर्ग भी थे, जिनका कोई कसूर नहीं था।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति पिछले 10 सालो में मोदी सरकार की नीति ही बहुत कारगर रही है, इसलिये प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में कश्मीर से आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करवाएं।

अजमेर दरगाह प्रमुख ने कहा कि भारत के हर नागरिक को प्रधानमंत्री से बहुत अपेक्षाएं हैं और देश के हर नागरिक को पूरा विश्वास है कि मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ देश को दस दशक पुराने आतंकवाद और अतिवाद से भी मुक्त करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें