फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: यूनिफाइड पेंशन योजना, अजमेर मंडल के सात हजार से अधिक रेल कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Mon, 26 Aug 2024 10:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

यह योजना कर्मचारियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करेगी, जिसमें 25 वर्ष की न्यूनतम सेवा पर अंतिम 12 महीनों के औसत वेतन का 50% पेंशन और 10 वर्ष की न्यूनतम सेवा पर 10,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन शामिल है।
विज्ञापन
अजमेर रेल मंडल के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर मंडल के लगभग 7 हजार से अधिक रेल कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) से लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा अर्थात वह एनपीएस से यूपीएस में स्विच कर सकेंगे। ये बात मंडल रेल प्रबंधक अजमेर आलोक अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी हेमंत सुलानिया और अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने बताया कि एक अप्रैल 2025 से लागू इस नई पेंशन योजना में कर्मचारियों के लाभ हेतु कई विशेषताएं शामिल की गई हैं। इनमें सुनिश्चित पेंशन 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत। यह वेतन न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि तक कम सेवा अवधि के लिए आनुपातिक होगा। सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60 प्रतिशत है।

सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन 
न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10,000 रुपये प्रति माह। महंगाई सूचकांक: सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर जैसी विशेषताएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट  द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी गई है, जिससे 23 लाख केंद्रीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें