फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बिगाड़ने का आरोप; हुसैनी मोहल्ला विकास समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Apr 2024 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो में हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बिगाड़ने और धमकाने वाले संदेश चला रहे हैं। 
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंंचे समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की तारा शाह नगर हुसैनी मोहल्ला विकास समिति अजमेर ने अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजमेर को दिया। 

विज्ञापन


ज्ञापन में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के निवर्तमान उपाध्यक्ष सौरव यादव ने मांग की है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सोशल मीडिया पर वीडियो में हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बिगाड़ने और धमकाने वाले संदेश चला रहे हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के चलते दरगाह संपर्क सड़क पर पुलिस की व्यवस्था कराने की मांग की। 

दरगाह संपर्क सड़क पर कभी भी किसी प्रकार का हिंदू मुस्लिम भाईचारा नहीं बिगड़ा हैं। 7-8 साल पहले भी हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा बाबा तारा शाह की मजार के सामने भड़काने वाले नारे लगाए गए, लेकिन कोई भी स्थानीय व्यक्ति कुछ भी नहीं बोला इससे ये लोग वातावरण नहीं बिगाड़ पाए। हाल ही में लोकसभा चुनाव के चलते हिंदू मुस्लिम भाईचारा बिगाड़ने के नीयत से झूठी शिकायत करके वातावरण बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो निंदनीय है।
विज्ञापन


क्षेत्र वासियों ने मांग की है कि प्रशासन मौका मुआयना करें। कहीं पर भी कोई नई मजार नहीं बनाई जा रही है ना ही किसी प्रकार का नया अतिक्रमण हो रहा है, जबकि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कह रहे हैं कि अवैध मजारें आधा किलोमीटर पर बनाई जा रही हैं, जो पूरी तरह सफेद झूठ है। यहां स्थित प्राचीन ताराशाह बाबा की मजार करीब 70-80 साल पुरानी है जो आज भी कायम है दो बार पहाड़ी चट्टान इसके ऊपर गिरने से यह टूट गई, जिसकी मरम्मत कराई गई थी। क्षेत्र वासियों द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग यहां पर आकर अपनी धमकी के अनुसार दंगा कर सकते हैं और जिला प्रशासन को एवं हमारे क्षेत्र को बदनाम कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें