फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: हुमा कुरैशी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजरी, मजार में पेश किए अकीदत के फूल

Mon, 13 May 2024 04:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: हुमा कुरैशी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजरी लगाकर आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी-3 की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
मन्नत का धागा बांधती अभिनेंत्री हुमा कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाजरी लगाई। हुमा कुरैशी ने दरगाह में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर फिल्म जॉली एलएलबी-3 की कामयाबी की दुआ मांगी। साथ ही दरगाह में मन्नत का भी धागा बांधा।

विज्ञापन




ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हुमा कुरैशी के साथ जॉली एलएलबी-3 की फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोग भी थे। दरगाह में पहुंचने पर हुमा कुरैशी को प्रशंसकों ने घेर लिया। लिहाजा फ़िल्म यूनिट के साथ आए सुरक्षा गार्डों के बीच हुमा कुरैशी आस्ताने शरीफ पहुंचीं। 

हुमा कुरैशी को बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन को जियारत करवाई। हुमा कुरैशी ने ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए साथ ही फ़िल्म जॉली एलएलबी-3 की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। जियारत के बाद दरगाह में हुमा कुरैशी ने मन्नत का धागा भी बांधा। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी को चुनरी ओढ़ाकर उन्हें और फिल्म यूनिट के अन्य सदस्यों को तबर्रुक भेंट किया। 
विज्ञापन


बता दें कि हुमा कुरैशी गंगूबाई कठियावाडी, बेल बॉटम, तरला, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, जॉली एलएलबी, एक थी डायन, गुब्बारे, मुंबई सागा और हाईवे जैसी कई फिल्मों मे काम कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें