फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: आनासागर में क्रूज संचालन का विरोध, कांग्रेस पार्षदों ने झील में गंदगी और प्रदूषण फैलने की कही बात

Mon, 22 Jul 2024 10:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कांग्रेस पार्षदों ने आनासागर में क्रूज के संचालन की निविदा को निरस्त करने की मांग का ज्ञापन आयुक्त को सौंपा। 
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त  आनासागर में क्रूज (शिप) के संचालन को निगम द्वारा निकाली निविदा को निरस्त करने सहित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


पार्षद जनसेवक नरेश सत्यावना ने बताया कि निगम ने क्रूज (शिप) संचालन का जो ठेका दिया है वो अजमेर के आमजन के लिए घातक है। क्रूज संचालन से पार्टी आदि कार्य होंगे, जिससे ध्वनी प्रदूषण तो होगा। इसके साथ ही आनासागर झील में देश-विदेश से विचरण करने वाले पक्षियों के आने पर असर पड़ेगा। साथ ही जब 300-400 व्यक्ति इस क्रूज में सफर करेंगे तो सारी गंदगी आनासागर झील में ही आएगी, जिससे झील की सुंदरता प्रभावित होगी।

ज्ञापन में निगम के पार्षदों के पत्र का जवाब आवश्यक रूप से सात दिवस के अंदर दिया जाए, जबकि इस बाबत नगर निगम की साधारण सभा में प्रस्ताव पास है कि निगम प्रशासन पार्षद के किसी भी पत्र का जवाब शीघ्रताशीघ्र दें, लेकिन निगम प्रशासन  इस सम्बन्ध में कोई पालना नहीं की जा रही है। महापौर ने साधारण सभा में ये घोषणा की थी की पार्षदों के पत्र का जवाब देने हेतु निगम से एक अधिकारी को अधिकृत किया जाएगा, लेकिन आज तक कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया। 
विज्ञापन


 कांग्रेस पार्षदगणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर सात दिने के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्षदगण आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पार्षद जनसेवक नरेश सत्यावना, पार्षद श्याम प्रजापति, गजेंद्र रलावता, मनीष सेठी, हामिद चीता, बनवारी लाल शर्मा और अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें