फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: उच्च माध्यमिक प्रायोगिक पूरक परीक्षा 25 जुलाई से शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

Mon, 22 Jul 2024 09:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पूरक प्रायोगिक परीक्षा में नियत तिथि पर परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर परीक्षार्थी को परीक्षा में अनुपस्थित मानकर परिणाम जारी कर दिया गया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कीओर से उच्च माध्यमिक प्रायोगिक पूरक परीक्षा 25 से 30 जुलाई तक अजमेर स्थित परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 08.00 बजे से प्रारम्भ होगी। परीक्षा में प्रविष्ठ होने वाले परीक्षार्थियों की सूचना और प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा 2024 का नामांक अथवा नाम/जिला दर्ज कर पूरक प्रायोगिक परीक्षा का नामांक, परीक्षा की तिथि और परीक्षा केंद्र की सूचना ज्ञात कर, प्रवेश पत्र डाउनलोड करें एवं संबंधित निर्देशों की पालना करें। नियमित परीक्षार्थी प्रवेश पत्र को अपने शाला प्रधान एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपने मुख्य सैद्धांतिक परीक्षा के केन्द्राधीक्षक से अग्रेषित कराएं। 

परीक्षार्थी निर्धारित तिथि और परीक्षा केंद्र पर उसके द्वारा जमा कराए गए पूरक प्रायोगिक परीक्षा शुल्क की रसीद, मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र अथवा अन्य कोई फोटो युक्त पहचान पत्र अपने साथ में लाएं। जिन परीक्षार्थियों का पूरक प्रायोगिक परीक्षा शुल्क संबंधित विद्यालय/केन्द्र द्वारा ऑनलाइन जमा नहीं कराया गया है ऐसे नियमित परीक्षार्थी रुपये 2200/- एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी रुपये 2250/- के शुल्क का ड्राफ्ट सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के नाम बनवाकर परीक्षा केंद्र पर जमा कराएं। शुल्क के अभाव में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


नियमित परीक्षार्थी जिनकी चित्रकला विषय में पूरक प्रायोगिक परीक्षा निहित है, वे अपने विद्यालय से सत्रीय अंक (पूर्णांक 20 में से) अनिवार्य रूप से प्राप्त कर परीक्षा केन्द्र पर जमा कराएं। बाद में इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पूरक प्रायोगिक परीक्षा में नियत तिथि पर परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर परीक्षार्थी को परीक्षा में अनुपस्थित मानकर परिणाम जारी कर दिया गया जाएगा। यदि परीक्षार्थी के पूर्व घोषित परिणाम में प्रायोगिक विषय के साथ 'Supp Both' अंकित है तो परीक्षार्थी को प्रायोगिक परीक्षा के बाद सैद्धान्तिक परीक्षा में भी परीक्षा कार्यक्रमानुसार प्रविष्ठ होना है। उपरोक्त संदर्भ में अन्य कोई जानकारी दूरभाष 0145-2623776 पर ली जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें