फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पिस्टल दिखाकर व्यापारी का अपहरण, सड़क पर बैठाकर भाई को कराया फोन, कहा... सिंधी बोला तो मार देंगे गोली

Thu, 20 Jun 2024 08:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बदमाशों ने भाई से फोन पर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। व्यापारी ने जैसे-तैसे 20 लाख जुटा पाया। बदमाशों ने पैसे लिए और व्यापारी को सड़क पर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित व्यापारी का भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के रामगंज थाना इलाके में बुधवार दोपहर बदमाशों ने प्लास्टिक के आइटम की फैक्ट्री के बाहर से व्यापारी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उस पर पिस्टल तान कर 40 लाख प्रोटेक्शन मनी मांगी। उसे बीच चौराहे पर घुटनों के बल बैठा कर कहा- अपने भाई से 40 लाख मंगवा। बात हिंदी में ही करना। सिंधी बोली तो जान से मार देंगे। घबराए व्यापारी ने 20 लाख का बंदोबस्त कराया। बदमाश रुपये लेकर उसे रास्ते में फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन




रामगंज सीआई रविंद्र सिंह खींची ने बताया नरेश मनकानी पुत्र भगवान दास मनकानी निवासी चंद्रवरदाई नगर, अजमेर ने दोपहर 3 बजे मामला दर्ज करवाया है। मामले में एक आरोपी कूका और अन्य तीन के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

रिपोर्ट में पीड़ित नरेश मनकानी ने बताया कि मेरी अजमेर में सोमलपुर रोड पर सूफी मस्जिद के पास प्लास्टिक के आइटम की फैक्ट्री है। मैं दोपहर को ऑफिस में बैठा था, तभी मेरे पास अनजान नंबरों से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम कूका बताया और मुझे फैक्ट्री के मेन गेट के बाहर बुलाया। इसके बाद कार में बैठने को कहा। मेरे पास काले रंग की होंडा सिटी कार है। जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं है। कांच भी सारे काले हैं। फिर कूका ने कहा कि तेरा कमरू भाई से क्या लफड़ा चल रहा है, मैंने कहा कि मेरा उससे कोई विवाद नहीं है। तो उसने अपनी कमर से एक पिस्टल निकाली और मेरी कमर पर तान दी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में नरेश ने बताया कि इसके बाद उसका एक साथी और आकर कार में बैठ गया। उसने भी पिस्टल तान दी और बोला कि हमें तेरी सुपारी मिली है। चुपचाप बैठा रह, नहीं तो अभी गोली मार देंगे।

दोनों मुझे अजमेर से 20 किमी दूर चंदवाला की तरफ ले गए। जहां दो व्यक्ति और कार में बैठ गए। उनके पास भी पिस्टल थी। यहां एक सुनसान जगह रोककर मुझे धमकी दी कि हमें तुझे मारने के लिए 40 लाख की सुपारी मिली है। अगर तू हमें 40 लाख रुपये अभी और एक दुकान दे तो तेरे को हम छोड़ देंगे। इस दौरान इन चारों लोगों ने मारपीट करते हुए मुझे गाड़ी से उतारा और चौराहे पर बैठा दिया। उन्होंने कहा कि अपने भाई से कहना कि कोई फायदे का सौदा मिला है, तुरंत 20 लाख चाहिए।

मैंने भाई को फोन कर जैसा उन्होंने कहा वैसा ही किया। मेरे भाई ललित ने हमारे स्टाफ नासिर भाई के साथ उनकी बताई जगह पर रुपये भेज दिए। उन्होंने नासिर से 20 लाख रुपये ले लिए और मुझे रास्ते में फेंककर फरार हो गए। मैंने अजमेर पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें