फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : रूपनगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, फायरिंग में हुई एक की मौत, तीन घायल

Sun, 22 Sep 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

किशनगढ़ के रूपनगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर हुई लाठी भाटा जंग के दौरान फायरिंग करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जेसीबी में आग लगा दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में किशनगढ़ के रूपनगढ़ क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले के अनुसार अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बलराम चौधरी का भांजा दिनेश चौधरी व उसके अन्य साथियों के साथ रूपनगढ़ में आया, जहां ग्रामीण अपनी दुकानों का निर्माण कर रहे थे, इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ जेसीबी की मदद से दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया और आते ही 6 से 7 राउंड फायर कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटना में 1 व्यक्ति रूपनगढ़ निवासी शकील की मौत हो गई, जबकि 2 से तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक ही गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


फायरिंग की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद कर दिए और जेसीबी को आग लगा दी। फिलहाल मौके पर तीन थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात है, वहीं घटना की जानकारी देते हुए अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में बेशकीमती जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर जाकर देखा तो वहां दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग हुई थी, इसी विवाद के बीच हुई फायरिंग में शकील लांगा नाम के युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावरों की एक स्कॉर्पियो और वर्ना कार भी जब्त की है। पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें