बारह फ़ीट लंबे अजगर को सड़क पर घूमता देखकर सहमे लोग
पुष्कर के पंचकुंड रोड पर बारह फीट लंबे और करीब 30 किलो वजनी अजगर को रेंगता देखकर क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। राह चलते जिस किसी ने इस भारी-भरकम, लंबे-चौड़े अजगर को सड़क पर देखा, वो दहशत में आ गया।
पंचकुंड रोड निवासी सिलोन सोनी ने इसकी सूचना पुष्कर में लंबे समय से सांपों की जान बचाने वाली टीम पुलिस मित्र को दी, जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए टीम इंचार्ज अमित भट्ट के साथ स्नेक रेस्क्यूअर राजेन्द्र वच्चानी, सांवरा शर्मा बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर देखा कि अजगर बिजली की डीपी से लिपटकर डीपी पर चढ़ना चाह रहा है। उन्होंने तुरंत ही इस अजगर को पकड़कर मौके पर मौजूद भीड़ को अजगर के स्वभाव के बारे में जानकारी देकर भयमुक्त किया।
रेस्क्यू के दौरान विशालकाय अजगर ने दो बार पुलिस मित्र टीम के रेस्क्यूअर पर हमले की कोशिश की परंतु टीम के कुशल रेस्क्यूअर्स ने बड़ी ही सावधानी से अजगर को सुरक्षित पकड़कर क्षेत्रवासियों का डर दूर किया। इसके पश्चात इसे आबादी से दूर पुष्कर के जंगल में छोड़ दिया गया।
बारह फ़ीट लंबे अजगर को सड़क पर घूमता देखकर सहमे लोग
बारह फ़ीट लंबे अजगर को सड़क पर घूमता देखकर सहमे लोग