रिश्वत लेते सहायक लेखा अधिकारी गिरफ्तार।
- फोटो : istock
भीलवाड़ा एसीबी की ओर से पुष्कर नगर पालिका में तैनात सहायक लेखा अधिकारी को 55 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैक किया गया है। इस मामले में भीलवाड़ा एसीबी पड़ताल कर आरोपी दीपक अग्रवाल के घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। दस्तावेजों की जांच कर संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। अजमेर के साइनवर्ल्ड इलाके में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक अग्रवाल 3:00 बजे नगर पालिका कार्यालय से अजमेर के लिए नवन हो गया था। जानकारी देते हुए भीलवाड़ा एसीबी फर्स्ट के उपाधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया कि सिविल ठेकेदार कोटडा निवासी विष्णु कुमार गुप्ता ने भीलवाड़ा एसीबी को शिकायत दी। पुष्कर नगर पालिका में तैनात सहायक लेखा अधिकारी दीपक अग्रवाल अलग-अलग विकास कार्यों के दौरान किए गए काम की एवज में कमीशन की मांग कर रहा है। 80 हजार की डिमांड की गई है।
इस दौरान उसने पांच से लेकर 15 प्रतिशत सभी कामों में रिश्वत की मांग की है। जिसे लेकर 25 हजार रुपये अब तक दे दिए गए हैं। वह 55 हजार रुपये की और मांग कर रहा है। इस मामले की जांच कर सत्यापन करवाया गया और इस रिश्वत राशि 55 हजार की रकम के साथ दीपक अग्रवाल को उसके रामनगर निवास स्थान के नजदीक रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जहां से उसे अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाने ले जाया गया।
इस मामले में आरोपी से गहनता से पड़ताल करने के साथ ही उसके दस्तावेज और अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है। साथ ही इस मामले में और कौन लिप्त हो सकता है इसे लेकर भी भीलवाड़ा एसीबी की ओर से पड़ताल शुरू कर दी गई है।