फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, 'लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है,' बोले विजय जैन

Thu, 04 Apr 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई। इस दौरान विजय जैन बोले, लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। बता दें कि आगामी छह अप्रैल को जयपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अजमेर से एक हजार कांग्रेसी जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए बैठक की गई। बैठक में शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि देश में लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते कहा कि आज टकराव, हिंसा व बदले की राजनीति से काम किया जा रहा है। 10 साल के कार्यकाल में जनता समझ चुकी हैं कि उनके हित की कांग्रेस सरकार बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन


बैठक में शहर अध्यक्ष विजय जैन ने केंद्र की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 10 साल पूर्व जो घोषणा पत्र में घोषणाएं की थी। उन्हें अमल में नहीं लाया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। केंद्र की भाजपा सरकार से किसान, युवा, छात्र, मजदूर और व्यापारिक वर्ग सहित हर वर्ग पीड़ित है और वह सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है।

शहर अध्यक्ष जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस की पांच न्याय एवं 25 गारंटी पर आधारित घर-घर अभियान चलाया जाएगा। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस गारंटी देती है कि हमारी सरकार हमेशा लोगों के हित में काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की बात करते हैं, लेकिन उनकी गारंटी कभी लोगों तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था, लेकिन लोगों को वह नहीं मिली।
विज्ञापन


बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, राजेश टंडन, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, सुनील लारा, रश्मी हिगोरानी, प्रताप यादव आदि ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को एकजुट होकर विजय बनाने का आह्वान किया। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के रामदेव चितलांगिया एवं प्रताप सिंह भाटी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

एक हजार कांग्रेसी जाएंगे जयपुर
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल ने बताया कि आगामी छह अप्रैल को विद्याधर नगर जयपुर में आयोजित विशाल आमसभा में अजमेर शहर से अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी एवं शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में एक हजार कांग्रेस के प्रतिनिधी भाग लेंगे। विशाल जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी सहित देश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संबोधित करेंगे। जनसभा में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने वाहनों से छह अप्रैल शनिवार को प्रातः आठ बजे अपने-अपने साधनों से जयपुर रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें