फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, मौत से पहले इंडियन आर्मी के लिए सोशल मीडिया में डाली ये पोस्ट

Tue, 27 Feb 2024 06:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

छात्र नागौर जिले के खारोलवास गांव का रहने वाला था। एक साल से अजमेर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।  
 
विज्ञापन
छात्र दिनेश खारोल का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के क्रिश्चयन गंज थाना क्षेत्र के हॉस्टल में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र ने मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र पिछले एक साल से अजमेर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सुसाइड से 23 घंटे पहले इंस्टा पर 'मिस यू इंडियन आर्मी' की पोस्ट भी शेयर की थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम सात बजे क्रिश्चयन गंज क्षेत्र के जनाना रोड स्थित उड़ान डिफेंस एकेडमी के हॉस्टल की है। मामले के जानकारी देते हुए जांच अधिकारी क्रिश्चयनगंज के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने बताया कि सुसाइड करने वाले युवक का नाम दिनेश खारोल (18) पुत्र हरि सिंह है। वह नागौर जिले के खारोलवास गांव का रहने वाला था। 

शाम करीब सात बजे हॉस्टल से कॉल आया था। जानकारी दी गई कि दिनेश के रूम का दरवाजा बंद है। खटखटाने के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आ रही है। मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ा तो दिनेश मफलर के फंदे से लटका मिला। हॉस्टल में साथ पढ़ने वाले उसके साथियों ने बताया कि सुबह हमारे साथ दिनेश खेल रहा था। ट्रैक पर दौड़ भी लगाई थी। शाम 6 बजे वह खाना खाने नहीं आया। हम लोग खाना खाकर उसके कमरे की तरफ गए। दरवाजा बंद था। उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन


हॉस्टल संचालक भी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दिनेश के शव को नीचे उतारा और जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गए। मृतक दिनेश खारोल का परिवार गांव में खेती-किसानी करता है। वह 12वीं पास कर आर्मी में जाना चाहता था। इसलिए उसे पढ़ने के लिए अजमेर भेज दिया। रात करीब 8 बजे हॉस्टल के साथियों ने कॉल कर बताया था कि दिनेश की तबीयत खराब है। हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। यहां आने पर पता चला कि दिनेश ने सुसाइड कर लिया है। 

वहीं, दोस्तों ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर रील बनाकर इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था-'मिस यू इंडियन आर्मी'। वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि वह सुसाइड नहीं कर सकता। पुलिस से मामले की पूरी जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें