फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ब्यावर के देवमाली गांव को मिला बेस्ट टूरिस्ट विलेज का खिताब, दीया कुमारी ने गांव पहुंचकर किए बड़े ऐ

Sat, 16 Nov 2024 07:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज देश के बेस्ट टूरिस्ट विलेज का खिताब पाने वाले राजस्थान के देवमाली गांव पहुंचीं। इस गांव की पहचान अब ग्लोबल होगी। इसके लिए दीया कुमारी ने आज यहां कई बड़े ऐलान किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के ब्यावर जिले में मसूदा उपखंड में आने वाला देवमाली गांव अब अपनी ग्लोबल पहचान बनाएगा। इस साल देवमाली को देश के बेस्ट विलेज का दर्जा मिला है। यहां लोगों के पास लग्जरी कारें तो हैं, लेकिन मकान कच्चे हैं। फर्श, छत, दीवारें, रसोई से लेकर बाथरूम तक सब कच्चे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव का हर शख्स करीब 1100 साल पुराना भगवान देवनारायण को दिया वचन निभा रहा है।

विज्ञापन


आज डिप्टी सीएम और राजस्थान की पर्यटन मंत्री दीया कुमारी इस देवमाली गांव पहुंची। यहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस दौरान दीया कुमारी से स्थानीय विधायक ने मंदिर के लिए रोप-वे तथा ब्यावर से मसूदा तक फोरलेन सड़क की मांग की है, जिससे देवमाली आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उपमुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर नहीं होने और कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं होने की बात कही, जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवमाली गांव हमारी सदियों पुरानी पंरपराओं को आज भी जीवित रखे हुए है। ऐसे में ये हम सब की जिम्मेदारी है कि इस गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। दीया कुमारी ने गांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद ‘आई लव देवमाली’ के पास खड़े हो कर सभी पर्यटकों को देवमाली आने का निमंत्रण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें