फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले दरगाह खादिम, अजमेर आने के लिए किया आमंत्रित

Sun, 09 Oct 2022 12:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर दरगाह खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान सैयद फखर काजमी ने उन्हें जियारत के लिए अजमेर दरगाह आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले अजमेर दरगाह खादिम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के गद्दीनशीन व खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वे उनके बुलावे पर मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे, जहां फखर काजमी चिश्ती ने राज्यपाल को परंपरा के अनुसार दस्तारबंदी और शॉल ओढ़ा कर जियारत के लिए अजमेर दरगाह शरीफ आमंत्रित किया।

 

सैयद फखर काजमी चिश्ती और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मुलाकात करीब एक घंटे चली। राज्यपाल ने सूफी संतों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में शांति और भाईचारे का पैगाम जो सूफी और संतों ने दिया है, वो आज तक कोई न दे सका। सूफी संत समस्त देशवासियों को एक होकर रहने की बात कहते चले आएं हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सैयद फखर काजमी इन दिनों पांच दिवसीय मुंबई यात्रा पर हैं। वे चांदीवाला ग्रूप के निर्देशक स्व. हुमायूं अबु बकर चांदीवाला की याद में बनाई गई मस्जिद के उद्घाटन में शिरकत करने गए हैं, जहां उन्होंने जुम्मे की नमाज अदा की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें