फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: नसीराबाद थाने का कांस्टेबल तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाश जारी

Wed, 24 Jan 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जिले में नसीराबाद थाने का कांस्टेबल तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसीबी के हत्थे चढ़ा है। एसीबी अब आवास और अन्य ठिकानों पर तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर एसीबी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए नसीराबाद शहर थाने के पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र खटीक को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि विभिन्न वाहनों में एलपीजी गैस से रिफलिंग कार्य को निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में नसीराबाद शहर थाने का पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र खटीक मासिक बंधी के तौर पर तीन हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


इस पर अजमेर एसीबी के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी अजमेर इकाई के एएसपी अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया और एसीबी की पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम देते हुए कांस्टेबल राजेंद्र खटीक पुत्र शैतान सिंह निवासी ग्राम सोलिया पुलिस थाना सरवाड़ को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी कांस्टेबल के आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें