फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पानी भरा, मूसलाधार बारिश से आनासागर और फॉयसागर ओवरफ्लो

Sat, 07 Sep 2024 12:21 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जिले में हुई तेज बारिश से शहर के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कई वार्डों में पानी भर गया। अस्पताल के अंदर पानी भरा होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण न केवल अस्पताल बल्कि पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में भरे पानी से गुजरते मरीज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लगातार बारिश के चलते अंदर तक पानी भर गया, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल के कई वार्डों में बरसात से भरे पानी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अजमेर में हुई तेज बारिश के बाद शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। आनासागर झील और फॉयसागर झील ओवरफ्लो होने से उनका पानी सड़कों पर बह निकला तो दूसरी ओर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अस्पताल में भी बारिश का पानी भर गया। अस्पताल का मेडिकल जूरिस्ट विभाग, अस्थि रोग विभाग के साथ ही अन्य वार्डों में भी बारिश का पानी जमा हो गया। 

अस्पताल प्रशासन को वार्ड में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए मोटर लगानी पड़ी। उल्लेखनीय है कि अजमेर शहर में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और शहर की प्रमुख सड़कें भी दरिया बन चुकी हैं, बारिश के कारण वाहन चालकों के अलावा आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल परिसर में भरे पानी से गुजरते मरीज

 

अस्पताल परिसर में भरे पानी से गुजरते मरीज

 

अस्पताल परिसर में भरे पानी से गुजरते मरीज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें