फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: युवती पर बना रहा था शादी का दबाव, मना किया तो चेहरे पर फेंका एसिड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: एक फोटोग्राफर युवक युवती पर बार-बार शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन जब उसने शादी के लिए मना कर दिया तो चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इस दौरान युवती चिल्लाते हुए बाहर आई, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया वहीं पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना अजमेर रामगंज थाना क्षेत्र के आशा गंज में बुधवार सुबह की है। घटना के बाद युवती को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवती 10 प्रतिशत तक झुलस गई है, वहीं परिवार का दावा है कि पड़ोसी युवक तेजाब साथ में लाया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घर पर सफाई कर रही थी युवती
पीड़िता संजना (25) की मां किरण देवी ने बताया कि वह सफाई कर्मचारी है और बुधवार सुबह ड्यूटी पर गई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य घर में शादी होने के कारण गणेश मंदिर गए हुए थे। घर में संजना की दादी और बेटी ही घर में थे। बेटी घर की सफाई कर रही थी कि तभी पड़ोस में रहने वाला फोटोग्राफर आशीष राजोरिया पीछे के दरवाजे से घर में घुसा और मुंह पर एसिड फेंक दी। बता दें कि केमिकल मुंह पर गिरते ही वह चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया और बोतल घर के बाहर नाले में फेंक दी। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। मौके पर पुलिस को फर्श और दीवारों पर केमिकल भी मिला है। वहीं पिता सुरेश घारू की ओर से आरोपी आशीष राजोरिया के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी थी।

आरोपी बोला- सुसाइड की धमकी दी, फंदा लगाते हुए की फोटो भी भेजी 
सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह संजना से 3 साल पहले उसके भाई की शादी में संपर्क में आया था। आरोपी युवक उसके भाई की शादी में फोटोग्राफी का काम किया था। 1 साल पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई थी। पिछले कुछ समय से वह उसे शादी के लिए कह रहा था, संजना ने उसे मना कर दिया। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उसने एसिड फेंक दिया। सीओ ने बताया कि एक तरफा प्यार में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये भी सामने आया कि आरोपी पीड़िता को सुसाइड करने की धमकियां भी दे रहा था। इसके साथ ही वह अपने खुद के फंदा लगाते हुए की फोटो भी भेज कर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक उसे 1 साल से परेशान कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक उसे 1 साल से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


पीड़िता बोली- शादी के लिए धमका रहा था, मना किया तो बदला लिया 
पीड़िता अभी बीएड की पढ़ाई कर रही है और एमए कर चुकी है। इसके साथ ही वह यूपीएससी की भी तैयारी कर रही है। पुलिस को दिए बयान में संजना ने बताया कि पड़ोस में रहता है। संजना ने बताया कि आरोपी आशीष उसे 1 साल से परेशान कर रहा था। वह लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रहा था जब उसे शादी के लिए मना कर दिया तो वह धमकी देने लगा। आखिर वह बुधवार को घर में घुसा और एसिड चेहरे पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान, सीओ रामचंद्र चौधरी जेएलएन हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की गई। एएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें