फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri: राज्यस्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता (छात्रा) में 108 टीमें दिखाएगी दमखम, तैयारियां अंतिम दौर में

Wed, 02 Oct 2024 08:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Kekri News: 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्रा सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेश की कुल 108 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
राज्यस्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयोजिका व प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 17 व 19 वर्ष की 100 टीमें व स्पोर्ट्स अकादमी की 8 टीमें मिलाकर कुल 108 टीमें भाग ले रही है। खिलाड़ियों के आवास के लिए केकड़ी में राजकीय व निजी विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन, मैदान संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विष्णु शर्मा, संयोजिका हेमन पाठक, उप जिला शिक्षा खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, खेल अधिकारी व निर्णायक गुलाब चंद मेघवंशी, महेश शर्मा, सत्यनारायण जाट, अरविंद अग्रवाल, कमलेश अहीर, हरिनारायण बिदा, कैलाश जैन व जोरावर सिंह की मौजूदगी में आज बुधवार को मैचों के ड्रॉ निकाले गए तथा प्रत्येक टीम की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। खेल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच अजमेर रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें