फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 31 किलो मूंग से सात दिन में बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा, शादी नहीं हो रही तो युवक-युवती करें ये काम

Tue, 19 Sep 2023 03:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर कार्यसिद्ध मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि हर साल मंदिर में विशेष रूप से गणेश जी की प्रतिमा तैयार की जाती है। इस साल गणेश जी की प्रतिमा 31 किलो मूंग से बनाई गई है। इस प्रतिमा को बनाने में 7 दिन का समय लगा है। 
विज्ञापन
मूंग से बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं, कई जगह भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। अजमेर के आगरा गेट बालूगोमा गली स्थित प्राचीन कार्यसिद्ध गणेश मंदिर में इस साल मूंग दाल से गणेशजी की प्रतिमा बनाई गई है। साथ ही काजूकतली के पेस्ट से चंद्रयान-3 भी बनाया गया है। 

विज्ञापन




कार्यसिद्ध मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि हर साल मंदिर में विशेष रूप से गणेश जी की प्रतिमा तैयार की जाती है। इस साल गणेश जी की प्रतिमा 31 किलो मूंग से बनाई गई है। इस प्रतिमा को बनाने में 7 दिन का समय लगा है। 
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि जिन युवक-युवतियों की शादी नहीं हो रही है, वह इस प्रतिमा से 7 मूंग के दाने ले जाएं, इससे उनकी शादी का संयोग जल्द ही बनेगा। इसके अलावा मंदिर में 11 किलो काजू कतली के पेस्ट से चंद्रयान 3 भी बनाया गया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। 
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि मूंग दाल से बनी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं। आज मंगलवार को मंदिर में गणेश जी की पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। इस महाआरती में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, अजमेर उत्तर से भाजपा के दावेदार कमल प्रकाश किशनानी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद सुभाष जाटव समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें