फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: आतंकी करीम टुंडा की बिगड़ी तबीयत; कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचाया गया अस्पताल, इस बीमारी से है परेशान

Tue, 19 Sep 2023 02:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आतंकी करीम उर्फ टुंडा को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल को छावनी में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा के बीच करीम टुंडा को लाया गया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर सेंट्रल जेल में कैद खूंखार आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि टुंडा को यूरिन इंफेक्शन और कब्ज की शिकायत हुई थी। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच टुंडा को अजमेर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने और मेडिसन देने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया।

विज्ञापन


टुंडा का यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर की टीम ने किया चेकअप
पुलिस के अनुसार आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस संबंध में उसकी ओर से जानकारी दिए जाने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। यहां टुंडा का यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर की टीम ने चेकअप किया। डॉक्टर की टीम की ओर से चेकअप करने के बाद उनकी सलाह पर टुंडा को भर्ती करने के बजाए पुन: जेल भेज दिया गया। टुंडा पर 1993 मुंबई सिलसिलेवार बम धमाके सहित अन्य मामलों में जांच चल रही है। पिछले लंबे समय से टुंडा और उसके अन्य साथी अजमेर की सेंट्रल जेल में कैद है। अगस्त 2013 में उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


नेपाल बॉर्डर से किया था गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ मुंबई, जयपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर और हरियाणा के रोहतक में बम ब्लास्ट और आतंकी साजिश के आरोप है। इसके खिलाफ देशभर में 22 मुकदमे थे, लेकिन अब कुल चार मुकदमें विचाराधीन हैं। बताया जाता है कि छह दिसंबर 1993 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी पर टुंडा की प्लानिंग के मुताबिक लखनऊ, कानपुर, सूरत और मुम्बई में एक साथ ट्रेनों में बम धमाके किए गए थे। कुछ सालों बाद रोहतक और हैदराबाद में भी बम धमाके किए थे। शातिर दिमाग टुंडा कई सालों तक पुलिस को गच्चा देता रहा, लेकिन अगस्त 2013 में उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


सिलसिलेवार बम धमाके करने के आरोप में अजमेर के केंद्रीय कारागृह में कैद है
80 वर्षीय आतंकी टुंडा को हाल ही में अजमेर की टाडा कोर्ट में दो अन्य आतंकियों के साथ पेश किया गया था। तभी से वो सिलसिलेवार बम धमाके करने के आरोप में अजमेर के केंद्रीय कारागृह में कैद है। गौरतलब हो कि बीते दिनों टुंडा के खिलाफ चल रहे मामले में चार्ज पर बहस पूरी हो गई थी। अब कुछ दिनों में टुंडा के खिलाफ टाडा कोर्ट में चल रहे मामले में जल्द ही फैसला आ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें