प्रतापगढ़ स्थित बावड़ी माही ऐराव नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से चार लोग डूब गए। नदी में तैरकर दो ने अपनी जान बचा ली, जबकि अभी दो लापता है। घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मंगलवार चार युवक माही ऐराव नदी को पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अचानक सूखी पड़ी नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। अचानक आए पानी में चारों बह गए।
विज्ञापन
बताया गया है कि नदी में पानी कम था लेकिन जैसे ही चारों नदी को पार करने लगे अचानक अधिक पानी आ गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने अपनी जान तैरकर बचा ली। सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पानी में डूबे दोनों युवकों की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। सर्च अभियान में स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही हैं।