फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में असदुद्दीन ओवैसी की स्वागत में लगे देशविरोधी नारे, डीसीपी ने कहा-वायरल वीडियो भ्रामक

Thu, 14 Apr 2022 12:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वायरल वीडियो कथित रूप से जयपुर के 22 गोदाम के पास नंदपुरी इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें असदुद्दीन ओवैसी लोगों से घिरे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ओवैसी का वायरल वीडियो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। अब ओवैसी की जयपुर यात्रा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ओवैसी की मौजूदगी में लोग देशविरोधी नारे लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर के 22 गोदाम के पास नंदपुरी इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ जुटी है। इसी बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। 

विज्ञापन


डीसीपी ने कहा-वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा ने इस वीडियो को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए गए थे। कुछ लोगों की ओर से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। भ्रामक वीडियो को वायरल करने वालों को सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने कहा कि वीडियो की जांच की गई है। वीडियो में किसी भी तरह का आपत्तिजनक कंटेट नहीं है। 

कांग्रेस सरकार के लचर व्यवस्था के कारण हुआ दंगा
बता दें कि अपने जयपुर दौरे पर ओवैसी ने करौली हिंसा को लेकर गहलोत सरकार को फेल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लचर व्यवस्था के कारण दंगा हुआ है। मुस्लिमों को टारगेट करके हिंसा की गई। सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करे। 
विज्ञापन

गहलोत ने पिछली गलतियों से नहीं सीखा सबक
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पिछले कार्यकाल की गलतियों से सबक लेंगे। उस वक्त एक वर्ग के प्रमुख ग्रंथ को जलाया गया था, जिसमें भी फायरिंग में कई लोग मारे गए थे। ऐसा लगता है कि गहलोत ने पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें