फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha poll: AICC कॉर्डिनेटर्स की बैठकें शुरू, आलाकमान की नेताओं को दो टूक- जो सक्रिय नहीं उसकी होगी छुट्टी

Sat, 27 Jan 2024 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा चुनाव में राजस्थान में खाता खोलने के लिए बेताब कांग्रेस इस बार एग्रेसिव तरीके से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी कार्यकार्ताओं और नेता से दो टूक कह दिया गया है कि पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, जो सक्रिय नहीं रहेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
एआईसीसी कॉर्डिनेटर्स ने अलवर में की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार कांग्रेस ब्लॉक से लेकर बूथ मैनजमेंट तक फोकस कर रही है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कॉर्डिनेट लगाने के बाद कांग्रेस ने इन सभी कॉर्डिनेटर्स को तुरंत प्रभाव से फील्ड वर्क शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


इधर, कॉर्डिनेटर्स भी हर विधानसभा में 2-2 ब्लॉक बनाकर बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को अलवर में एआईसीसी कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र राठौड़ ने दो विधानसभाओं की बैठक ली।  इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को आलाकमान का मैसेज दिया कि जो व्यक्ति चुनाव में पार्टी के लिए पूरी तरह सक्रिय नहीं होगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी इस बार किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है। इसलिए लगातार कॉर्डिनेटर्स की बैठकें करवाकर फीडबैक लिया जा रहा है। अलवर की बैठक में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।  

राठौड़ बोले राजस्थान में पर्ची वाला सीएम
टीकाराम जूली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी नेताओं को एक जाजम पर बैठकर कांग्रेस का सांसद बनाना है, विधानसभा चुनाव के दौरान अलवर में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राजस्थान में पर्ची वाला मुख्यमंत्री बनाया है।
विज्ञापन

 
कार्यकर्ता को संगठन में मान-सम्मान और पद मिलेगा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं एक विचारधारा है, संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने विगत विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है उसी के फलस्वरूप अलवर लोकसभा की 8 विधानसभा में से 5 में विजय प्राप्त हुई। सक्रियता से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को संगठन में मान- सम्मान, पद मिलेगा, निष्किय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें