फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder: गला काटने के बाद आरोपियों ने बनाया वीडियो, हत्या को बताया सजा, बोले- खेल हम खत्म करेंगे

Tue, 28 Jun 2022 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
विज्ञापन
इन दो युवकों ने बनाया वीडियो। - फोटो : ani
विज्ञापन

Murder in Udaipur: उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक कन्हैलाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक हत्या का लाइव वीडियो है, जिसमें युवक पर गड़ासे से वार करता युवक दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में दो मुस्लिम युवक हत्या की जिम्मेदारी लेते दिखे। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल गड़ासा भी दिखाया। इस दौरान युवकों ने धमकी भी दी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में मुस्लिम युवकों ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

वीडियो में हत्या को सजा बता रहा है आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो शुरू होते ही एक मुस्लिम युवक उर्दू में कुछ बोलता है। फिर वह अपना नाम मोहम्मद रियाज अंसारी बताता है और अपने दोस्त का परिचय मोहम्मद भाई के नाम से देता है। आगे कहता है कि उदयपुर के अंदर जो माता स्टैंड वाला है, उसका सिर कलम कर दिया है। 

वीडियो में युवक बोला- दुआ में याद रखना। - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों हाथ में गड़ासा लेकर कहते हैं कि हम जी रहे हैं आपके लिए और मरेंगे भी आपके लिए। आगे बोलते हुए मोहम्मद रियाज अंसारी नाम का युवक पीएम नरेंद्र मोदी को चेतावनी देता है। वह कहता है... यह आग हम बुझाएंगे। 
विज्ञापन

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग। - फोटो : ani
दुकान में घुसकर काटी गर्दन
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल टेलरिंग की दुकान चलाता है। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक से दुकान में घुसे दो मुस्लिम युवकों ने गड़ासे से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आया उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से हो गया है। उसे इलाज के लिए शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें