फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी के 11 दिन बाद मां की बीमारी का बहाना बनाकर पीहर चली गई लुटेरी दुल्हन, एक लाख देकर की थी शादी

Thu, 10 Aug 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में शादी के 11 दिन बाद एक दुल्हन नगदी और जेवरात लेकर पीहर चली गई। पति उसे लेने के लिए पहुंचा तो उसने आने से मना कर दिया। बाद में पीड़ित पति को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, उसने एक नहीं तीन-तीन शादियां की हैं।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन फरार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार एक नई नवेली दुल्हन शादी के 11 दिन बाद घर से चली गई। अपने साथ वह घर से नगदी और जेवरात भी समेट कर ले चली गई। इसके बाद पीड़ित पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


दरअसल, अजमेर जिले के मदनगंज किशनगढ़ इलाके की सिद्धि विनायक कॉलोनी में रहने वाले राजू कोरानी ने मदनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में राजू कोरानी ने बताया कि अजमेर के ही रहने वाले  नरेश सिंधी ने उससे और उसके घरवालों से संपर्क किया था। उसने परिजनों को बताया कि हमारे समाज की एक लड़की है उसकी शादी राजू से करवा देंगे। 

19 जुलाई को नरेश सिंधी ने राजू के परिवार से एक लाख रुपए लेकर अजमेर जगदंबदा कॉलोनी में रहने वाली सोनिया उर्फ द्रोपदी पुत्री परसराम से शादी करा दी। शादी के 11 दिन बाद 1 अगस्त को सोनिया अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर से चली गई। वह अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई।
विज्ञापन


इस बीच राजू ने को पता चला कि सोनिया पहले से शादीशुदा से है। राजू जब सोनिया को लेने उसके घर गया तो उसने आने से मना कर दिया। साथ ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित पति राजू ने और जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि सोनिया उर्फ द्रोपदी ने पहले तीन शादियां कर चुकी है। शादी के बाद वह इसी तरह घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो जाती है। राजू कोरानी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी सोनिया, दलाल नरेश सिंधी, टीकम, लता, नेहा और कविता समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें