महमानों के लिए 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार
इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के आने वाले महमानों का एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। यहां पंजाब से आए कलाकार महमानों का स्वागत करेंगे। साथ ही मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल पहुंचाने के लिए 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया है। इसमें इनोवा, BMW और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों को शामिल किया गया है।
(फूलों से सजाया गया होटल लीला पैलेस)
परी ने लगाई मेहंदी, शीश महल में डिनर
बतादें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शुक्रवार को परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए थे। राघव का परिवार ताज लेक पैलेस और परिणीति का परिवार होटल लीला पैलेस में रुका है। कल शुक्रवार शाम को परिणीति के मेहंदी लगाई गई थी। वहीं, शाम को दोनों परिवारों ने लीला पैलेस के शीश महल में डिनर किया था।
खाने में क्या होगा?
परिणीति और राघव की शादी में कई राज्यों की डिश परोसी जाएंगी। लेकिन, शादी के मेन्यू में विशेष तौर पर राजस्थानी और पंजाबी खाने को शामिल किया गया है। राजस्थानी डिश में दाल-बाटी चूरमे के साथ मेवाड़ का स्पेशल ढोकला भी मेहमानों को परोसा जाएगा। साथ ही इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई हैं।