फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Sirohi: रुपये दोगुना कराने के लिए बुलाया और कर दी युवक की हत्या, तेजाब डालकर पाइप में छिपाया शव  

Mon, 18 Apr 2022 11:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया हैै। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना इलाके में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार युवक को दोगुना रुपये करने का झांसा देकर बुलाया और फिर  हत्या कर पानी निकासी के लिए लगे पाइप में शव घुसा दिया था। परिवार की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस को शव मिला था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


मंदिर के लिए घर से निकला था
जानकारी के अनुसार बागरा निवासी दिनेश पुत्र जेपाराम सुथार नौ अप्रैल को आकोली के एक युवक के साथ मोटरसाइकिल लेकर सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र स्थित एक मंदिर गया था। शाम को दोनों वापस आ गए थे। दूसरे दिन 10 अप्रैल को दिनेश सुथार मोटरसाइकिल से उसी मंदिर के लिए निकल गया। जिसके बाद वह वापस नहीं आया।

11 अप्रैल को परिजनों ने बागरा थाने में दिनेश की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 13 अप्रैल को वालोरिया में एक चरवाही महिला को बदबू आई, उसने जाकर देखा तो सूने मार्ग की रपट पर पानी निकासी के लिए लगे पाइप में किसी युवक का शव था। रोहिड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। जिससे चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था। बाद में परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। 
विज्ञापन


जाल में फंसाकर बुलाया
पुलिस ने बताया कि दिनेश लकड़ी की नक्काशी का काम करता था। जांच में सामने आया है कि मोदरा निवासी दक्षिण में रहने वाले एक युवक ने उसे झांसे में फंसाया और रुपये दोगुने करने का झांसा दिया। योजना के तहत उसने सिरोही के पिंडवाड़ा क्षेत्र में एक बाबा से मिलने का कहा। उस बाबा ने दिनेश से कहा कि 50 हजार के साढ़े छह लाख कर के दे सकता हूं। वह बाबा के झांसे में आ गया और किसी साथी से 50 हजार रुपये लेकर दोगुने कराने के लिए वहां पहुंच गया। जिसके बाद उसका शव ही मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें