सिरोही के सरूपगंज में रोहिड़ा थाना इलाके में दो दिन पहले बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थावराराम पुत्र करणाराम गरासिया निवासी पिपलसरी पाबा की दो दिन पहले उसके छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने लसमाराम पुत्र करणा राम गरासिया को पाबा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने हत्या के आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर रोहिड़ा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ कर हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।